फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मीडियाकर्मी से बदमाशों ने लूटा मोबाइल

मीडियाकर्मी से बदमाशों ने लूटा मोबाइल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर ४ के प्रज्ञा कुंज के सामने बाइक सवार बदमाशों ने मीडियाकर्मी से मोबाइल लूट लिया। पीडि़त ने शोर मचाते हुए पीछा भी किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वसुंधरा सेक्टर चार की प्रज्ञा कुंज सोसायटी में जसीमुल हक परिवार के साथ रहते हैं। वह एक मीडिया से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 फरवरी को कुछ सामान लेने सोसायटी के बाहर निकले हुए थे। तभी सोसायटी के सामने ही पल्सर बाइक पर सवार होकर दो लुटेरों आए और उनसे मोबाइल लूटकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन लुटेरे भाग गए। पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इंदिरापुरम थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़त की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed