फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लाइनपार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश

लाइनपार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन
---- लाइनपार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश - व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखी मांग माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने व्यापारियों की मांग पर लाइनपार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और खराब पड़े कैमरों को सही कराने के लिए एसपी सिटी को निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधु की बैठक के दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए भी सभी विभागों को निर्देश दिए।  
व्यापार व्यवस्थाओं में सुधार के लाइनपार क्षेत्र के व्यापारियों ने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की और क्षेत्र में खराब पड़े कैमरों को सही कराएं जाने की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने एसपी सिटी को निर्देशित किया कि सभी सीसीटीवी का मेंटिनेंस समय-समय पर कराते रहें। जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम को नगर निगम द्वारा जल्द से जल्द लागू कराया जाना है, जिसमें सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के अंदर नाबालिग बच्चों के द्वारा टेंपो, रिक्शा चलाने की शिकायतें भी व्यापारियों ने रखीं, जिसमें परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वो अभियान चलाकर ऐसे चालकों द्वारा चलाए जा रहे टेंपो को जब्त करने की कार्रवाई करें ताकि उनसे होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी एसपी सिटी से हर माह व्यापारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने लाइनपार क्षेत्र विजयनगर, प्रताप विहार, शांतिनगर क्षेत्र में सरकार द्वारा धोबीघाट आरओबी के निर्माण कार्य में सुस्त रफ्तार की शिकायत भी की, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि रेलवे अधिकारियों से निर्माण कार्य का टाइम शेड्यूल प्राप्त कर कार्य में हो रहे विलंब के संबंध में रेल मंत्रालय को पत्र जारी कराएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार वैश्य, पंडित अशोक भारतीय, तिलकराज अरोड़ा, अरूण जैन, नरेंद्र गुप्ता नंदी, प्रदीप चौधरी, बालकिशन गुप्ता, प्रशांत सहरिया, अवधेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed