फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गुरुकुल शिक्षा प्रणाली के जनक स्वामी श्रद्धानंद

गुरुकुल शिक्षा प्रणाली के जनक स्वामी श्रद्धानंद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद ने स्वतंत्रता सेनानी, गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद का 165 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद महान स्वतंत्रता सेनानी रहे। उन्होंने दिल्ली के चांदनी चौक पर रौलेट एक्ट के विरुद्ध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। उन्होंने लुप्त होती पुरातत्व गुरुकुल शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित किया और गुरुकुल कांगड़ी की इसके लिए स्थापना की। अफ्रीका से गुरुकुल कांगड़ी में आने पर मिस्टर गांधी को "महात्मा" की उपाधि से सम्मानित किया जिसके बाद में वह महात्मा गांधी कहलाये। दलितों के उत्थान के लिए भी अनेकों विद्यालय खोले। आर्य नेता प्रवीण आर्य ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने घर वापसी का अभियान चलाया था। स्वामी श्रद्धानंद की जयंती के मौके पर मुख्य अतिथि जितेन्द्र खरबंदा सहित सभी ने स्वामी श्रद्धानंद बलिदान भवन को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग की। कार्यक्रम में गायक अंकित उपाध्याय के अलावा संगीता आर्या, नरेंद्र आर्य सुमन, दीप्ति सपरा,किरण सहगल, संध्या पाण्डे, रवीन्द्र गुप्ता आदि ने गीत प्रस्तुत किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed