फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दौड़ लगाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में सीआरपीएफ जवान की मौत

दौड़ लगाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में सीआरपीएफ जवान की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी सीआरपीएफ जवान की मंगलवार को ग्वालियर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया,जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी राजकुमार बघेल की सीआरपीएफ में वर्ष 2004 में तैनात हुए थे। बीते दिनों वह ट्रेनिंग के लिए ग्वालियर गए हुए थे। बताया गया कि मंगलवार सुबह वह दौड़ लगाने के लिए निकले थे। उसी दौरान अचानक वह गश खाकर जमीन पर गिर गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीआरपीएफ यूनिट ने सलामी देकर पार्थिव शरीर को बुलंदशहर रवाना किया था। मौत की खबर सुनकर परिवार जनों में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह सीआरपीएफ जवान राजकुमार बघेल का पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। जवान की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। बुधवार दोपहर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे, जिनकी आंखें नम थी। बताया गया कि मृतक जवान के दो छोटे छोटे बच्चे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed