फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्पा प्रकरण: आरोपियों की तलाश में पुलिस छान रही खाक

स्पा प्रकरण: आरोपियों की तलाश में पुलिस छान रही खाक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मॉल में बीते दिनों स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की थी। जहां से तीन युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया था और हिरासत में जेल भेजा था। जबकि, अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। अब पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने गत आठ फरवरी को सीओ सिटी व महिला थाना पुलिस को माल में चल रहे स्पा सेंटर पर दबिश के लिए भेजा था। सेंटर पर मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलता पकड़ा गया था। मौके से तीन युवतियों व दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि स्पा सेंटर संचालक अमरदीप तथा कर्मचारी अमन सिंह को नामजद किया था। घटना की जांच सीओ सिकंदराबाद नमृता श्रीवास्तव को सौंपी गयी है। लेकिन नौ फरवरी को मौके पर पहुंच नक्सा-नजरी तैयार करने के बाद वह भी यहां दोबारा नहीं लौटी। वायरलय वीडियो में स्पा सेंटर संचालक व युवती पुलिस व कुछ अन्य लोगों पर संरक्षण देने का आरोप लगा रही हैं। अभी तक उनकी शिनाख्त नही हो सकी है। वहीं वांछित स्पा सेंटर संचालक की गिरफ्तारी को प्रयास किया गया। जांच अधिकारी माल स्वामी व प्रबंधक को नोटिस भेज कर जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाने का दावा कर रही हैं। सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की प्रत्येक पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed