फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नहर में मिले शव और प्लाट में मिले शव की नही हुई शिनाख्त

नहर में मिले शव और प्लाट में मिले शव की नही हुई शिनाख्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर में लगातार दो दिन में मिले दो शवों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। एक शव नहर से नग्न अवस्था में मिला था, जबकि दूसरा रेसकोर्स कालोनी में निर्माणाधीन मकान की छत पर मिला था। दोनों ही शव कोतवाली नगर क्षेत्र में ही मिले थे। जिन्हें पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दो दिन पहले वलीपुरा नहर में बह रही नह बह कर आए करीब 35 साल के युवक का नग्न शव बरामद हुआ था। शव को बाहर निकालने पर देखा तो उससे दुर्गंध आ रही थी, जिसे देख कर अंदाजा लगाया गया था शव करीब चार-पांच पुराना है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह रेसकोर्स कालोनी में निर्माणाधीन मकान की छत पर एक युवक का शव मिला था। युवक के मुंह में जलती टार्च व हाथ में बिना प्लास्टिक का प्लास था। पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। इस शव को भी पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया। इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी किसी भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed