{"_id":"6025290b8ebc3ee92f19f045","slug":"ghaziabad1613048075","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन इमारत में करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
निर्माणाधीन इमारत में करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में रेसकोर्स कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन इमारत में गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव मिलने के बाद लोगों को घटना का पता चल सका। प्रारंभिक जांच में युवक की करंट लगने से मौत होने की आशंका है, साथ ही आशंका जताई जा रही है कि वह इमारत में चोरी करने गया था। पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही ही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी अरविंद गर्ग का रेसकोर्स कालोनी में मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि निर्माणाधीन इमारत में किसी युवक का शव पड़ा हुआ है। इस पर अरविंद एवं अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30-35 वर्ष के आसपास थी। उसके मुंह में टॉर्च लगी हुई थी, जो जल रही थी। जबकि हाथ में प्लास और उसके समीप ही बिजली का तार पड़ा हुआ था। आशंका है कि युवक द्वारा मुंह में टॉर्च लेकर उसकी रोशनी से बिना कवर वाले प्लास से बिजली का तार काटने की कोशिश की गई, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। समीप ही नशे के इंजेक्शन भी मिले है। ऐसे में युवक के नशे का आदी होने और चोरी के आशय से वहां जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन