{"_id":"602528d18ebc3ee90162c0e1","slug":"ghaziabad1613048017","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को 6 माह बाद ही दिया तलाक, देवर ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
विवाहिता को 6 माह बाद ही दिया तलाक, देवर ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र की एक विवाहिता को उसके पति ने निकाह के 6 माह बाद ही तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने देवर पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
सिकंदराबाद क्षेत्र निवासी पीड़ित विवाहिता ने बताया कि करीब 6 माह पहले उसका निकाह गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान दहेज दिया था, लेकिन आरोपी ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। निकाह के बाद से ही उससे एक बाइक और 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। बीते दिनों देवर ने उसे ससुराल में अकेला देखकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बाद में इसकी शिकायत करने पर पति एवं अन्य ससुरालीजनों ने उसे मारा पीटा। पति ने तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन