{"_id":"601d3ba18ebc3e4c8370389f","slug":"ghaziabad1612528545","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़े बकाएदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, थमाए कुर्की के नोटिस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बड़े बकाएदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, थमाए कुर्की के नोटिस
विज्ञापन
नगर निगम ने बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः मॉडल टाउन में बिंदल शोरूम, सोनी शोरूम व एक बैंक को कुर्की का नोटिस जारी, नगर निगम सिटी जोन में 1600 बकाएदार, 300 को कुर्की के जारी हुए नोटिस
विज्ञापन
- बकाया जमा न करने पर मॉडल टाउन में गोदाम किया गया सील
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। हाउस टैक्स जमा नहीं करने वाले बड़े बकाएदारों पर नगर निगम ने शुक्रवार से कार्रवाई शुरू कर दी। बीते दिनों नगर निगम के सिटी जोन की ओर से हाउस टैक्स जमा नहीं करने वाले 1600 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें से 300 लोगों को कुर्की के नोटिस जारी किए गए थे। नगर निगम सिटी जोन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मॉडल टाउन स्थित बिंदल शोरूम, सोनी शोरूम और एक बैंक पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। इन पर नगर निगम का 5.80 लाख रुपए बकाया है।
दूसरी ओर 10 और अन्य बकाएदारों को नौ फरवरी को कुर्की के जाने संबंधी नोटिस दिया गया। वहीं मॉडल टाउन स्थित रामप्रकाश कुलवंत राम के नाम से गोदाम को उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 के प्रावधानों के तहत सील कर दिया गया। गोदाम स्वामी पर 80 हजार से अधिक का बकाया था। अन्य कार्रवाई के तहत राकेश मार्ग स्थित प्रॉपर्टी डीलर को 1.28 लाख बकाया होने पर कुर्की का नोटिस दिया गया। नोटिस जारी होने के तुरंत बाद पूर्ण धनराशि का बिल्डर की ओर से चेक जमा कराया गया।
बता दें कि नगर निगम की ओर से 1600 बकाएदारों को नोटिस जारी किए गए। इन सभी बकाएदारों पर 5.50 करोड़ हाउस टैक्स बकाया है।नगर निगम की ओर से बकाया जमा नहीं करने वाले लोगों को पूर्व में कई नोटिस जारी किए गए थे। कई नोटिस के बावजूद लोगों की ओर से बकाया जमा नहीं किया गया। इसके बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से बकाया वसूली के लिए आखिरी नोटिस जारी किया गया है। करीब 300 लोगों पर हाउस टैक्स का बड़ा बकाया लंबित है। ऐसे में इन सभी लोगों को कुर्की का नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई सिटी जोन प्रभारी सुधीर कुमार के निर्देशन में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
---------
नगर निगम ने बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की
- फोटो : Amar Ujala
नगर निगम ने बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की