{"_id":"601ae4af8ebc3e74aa5a3178","slug":"ghaziabad1612375215","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह को होगा चक्का जाम, सात सेक्टरों में बांटा भाकियू ने जिला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
छह को होगा चक्का जाम, सात सेक्टरों में बांटा भाकियू ने जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याना/औरंगाबाद। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के आह्वान पर आगामी छह फरवरी को चक्का जाम का निर्णय लिया है। इसे सफल बनाने के लिए बुधवार को भाकियू पदाधिकारियों ने बैठक की और चक्का जाम को सफल बनाने की किसानेां से अपील की है।
विज्ञापन
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के सर्मथन में भाकियू द्वारा छह फरवरी को चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। जिसकी तैयारियों को लेकर भाकियू के एनसीआर चीफ सेकेट्री के गढ़ स्टैंड स्थित कैम्प कार्यालय पर पंचायत कर रणनीति बनाई गई। मांगेराम त्यागी ने बताया कि जिले को सात सेक्टरों में बांटकर 15 स्थानों पर चक्का जाम किया जायेगा। लेकिन, जाम के दौरान अन्तिम यात्रा वाहन, एंबुलेंस, दूध व सब्जी वाहन, स्कूली वाहनों, शादी के वाहनों को मुक्त रखा जाएगा। पंचायत में हरवीर सिंह, जीतपाल सिंह, शैलेन्द्र आर्य, टीनू चौधरी, विनेश कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे। वहीं औरंगाबाद में भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान के फार्म पर पदाधिकारियों की पंचायत आयोजित हुई। प्रदेश सचिव कैप्टन विशन सिंह सिरोही ने बताया कि छह फरवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पदाधिकारी गांव पूठी नसीराबाद स्थित खुटेल फार्म के सामने बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे को जाम करेंगे। पंचायत में रविकरण सिंह, नरेश राघव, राकेश लोधी, पवन लोधी, रिंकू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन