फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मैच जीतने के बाद जश्न में की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

मैच जीतने के बाद जश्न में की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला में क्रिकेट मैच की जीत के बाद मनाए जा रहे जश्न में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और वीडियो से पहचान कर तीन आरोपियों को नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक मैच का आयोजन हुआ था। मैच में जीतने वाली टीम के समर्थकों ने जश्न मनाया। बताया जाता है कि जश्न में कुछ युवको द्वारा तमंचे से हर्ष फायरिंग की गई। जिसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 35 सेकंड के वायरल  वीडियो में भारी भीड़ दिखाई दे रही है। भीड़ में मौजूद एक युवक तमंचे से फायर करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अफसर हरकत में आ गए और जांच शुरू कर दी। कोतवाल जितेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि तीन लोगों को चिन्हित किया गया है । उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed