फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कराटे स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव

कराटे स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
कराटे स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
- वर्ष भर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद।  इंदिरापुरम के नीति खंड-1 में स्थित इंदिरापुरम कराटे स्कूल का 24वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस दौरान वर्ष 2020 के टॉप 5 खिलाड़ियों को जिन्होंने वर्ष भर खेल में अपना बेहतर प्रदर्शन किया उन्हें पुरस्कृत किया गया। सभी खिलाड़ियों को पांच अलग-अलग अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव के दौरान भी कराटे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अभिभवकों को हतप्रभ किया। इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा सेल्फ डिफेंस टेक्निक्स कराटे किक, पंच, ब्लॉक, काता, कुमिते मूव्स, फाइटिंग टेक्निक का बेहतरीन प्रदर्शन अलग-अलग ढंग से किया और कराटे के फायदे बताएं  कि कैसे कराटे द्वारा शारीरिक और मानसिक मजबूती प्राप्त होकर आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है और इम्यूनिटी सिस्टम बेस्ट रंग होता है। कार्यक्रम के दौरान बेस्ट पंक्चुअलिटी अवार्ड 2020 और मैक्सिमम मेडल्स विनर अवार्ड 2020 आध्या भंडारी को मिला। बेस्ट ग्रूमिंग अवार्ड 2020 अनन्या नेगी को मिला। बेस्ट टेक्निकल फाइटर अवार्ड 2020 सोहम ज्ञान को मिला। बेस्ट डेमोंसट्रेशन अवार्ड 2020 प्रत्युष चौधरी को दिया गया। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच के साथ ही इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर  किशोर पांडा (सी.ई.ओ. एन.एक्स. 100) , संजय दुबे (सहसचिव आई.के.एस.),  प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed