{"_id":"6012e59c8ebc3e088e393c43","slug":"ghaziabad1611851164","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की फर्जी आईडी बनाकर की पोस्ट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
भाजपा नेता की फर्जी आईडी बनाकर की पोस्ट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अज्ञात शख्स द्वारा भाजपा नेता की फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट की गई। मामले का पता चलने पर नगर कोतवाली में अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर साइबर क्राइम पर रोक लगा पाना चुनौती साबित हो रहा है। फेसबुक पर आए दिन फर्जी आईडी बनाकर गलत पोस्ट करने और ठगी करने का मामले सामने आते हैं। वहीं, इस बार एक भाजपा नेता की फर्जी आईडी बना दी गई। शिकारपुर के मोहल्ला कोटकला निवासी रामकिशन लोधी पुत्र श्यामबाबू लोधी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि किसी अज्ञात शख्स द्वारा भाजपा के उत्तर प्रदेश के सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर के नाम की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट की जा रही है। फर्जी अकाउंट बनाकर पोस्ट करने से भाजपा नेता की छवि बिगाडऩे की कोशिश है। नगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 और 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर टीम की मदद से अज्ञात आरोपी का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन