फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गजब! लूट की वारदात को पुलिस ने चोरी में किया दर्ज

गजब! लूट की वारदात को पुलिस ने चोरी में किया दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। दनकौर निवासी एक व्यक्ति के साथ बीते दिनों सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार लूट ली थी। इसके बाद बदमाश उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले थे। पीडि़त ने मामले में पुलिस को लूट की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला चोरी की धाराओं में दर्ज कर इतिश्री कर ली है। एसएसपी ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर क्षेत्र के गांव आजमपुर गढ़ी निवासी ललित पुत्र वीरेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि गत 22 जनवरी को वह अपनी बाइक से गांव मसौता के प्रधान सतेंद्र भाटी के पिता की मृत्यु होने पर शामिल होने के लिए गए थे। वहां देर होने पर वह सतेंद्र भाटी की स्विफ्ट कार को लेकर अपने गांव लौट रहे थे, बाइक को गांव मसौता में ही छोड़ दिया था। आरोप है कि पीडि़त जब कार लेकर गांव के लिए निकला तो रास्ते में ही आश्रम के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। साथ ही हथियारों के बल पर उससे कार को लूट लिया और हत्या की धमकी देते हुए भाग गए। पीडि़त ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामला लूट के बजाए चोरी में दर्ज कर लिया। पीडि़त की शिकायत पर एसएसपी ने जांच करा कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed