{"_id":"6012e55c8ebc3e32e764f6e5","slug":"ghaziabad1611851100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर रोड पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जेवर रोड पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। जंक्शन चौकी क्षेत्र अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। वहीं दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह जेवर रोड पर जहांगीरपुर की तरफ से रोडवेज बस सवारियां लेकर आ रही थी। जंक्शन चौकी क्षेत्र में जेवर मार्ग पर गांव सिरियाल के पास रोडवेज बस ने टैंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार खुर्जा जंक्शन के शिवकॉलोनी निवासी कालू (30) पुत्र लालाराम, वीरेंद्र पुत्र हरस्वरूप और मथुरा जनपद के गांव पिटलोनी थाना दाऊजी निवासी कर्मवीर उर्फ दीपक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कालू को मृत घोषित कर दिया। वही कर्मवीर और वीरेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने रोडवेज को कब्जे में ले लिया है। उधर बस सवार यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद पुलिस ने सवारियों को दूसरी बस में बैठा कर गंतव्य की तरफ रवाना किया। हालांकि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। उधर दूसरी तरफ अलीगढ़ जनपद के थाना जवां क्षेत्र के गांव कोटा निवासी अनीस (35) पुत्र अफजली कार में सवार होकर खुर्जा आ रहे थे। जब वह जंक्शन चौकी क्षेत्र में जेवर मार्ग पर गांव कलंदरगढ़ी के निकट पहुंचे डेडीकेडेट फ्रेट कॉरीडोर के ब्रिज के नीचे से जाते समय उनकी कार अनियंत्रित हो गई और ब्रिज के पिलर से टकरा गई। हादसे अनीस गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने देखा तो मौके पर पहुंच गए और हादसे में घायल हुए अनीस को अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। एसएसआई संदीप कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। अभी दोनों मामलों में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन