{"_id":"6011a0ae8ebc3e08996f4f53","slug":"ghaziabad1611767982","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ खुर्जा को राष्ट्रपति पदक, सीओ डिबाई को गोल्ड मेडल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सीओ खुर्जा को राष्ट्रपति पदक, सीओ डिबाई को गोल्ड मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। साथ ही सीओ खुर्जा को राष्ट्रपति पदक और सीओ डिबाई को गोल्ड मेडल प्रदान कर अन्य कर्मचारियों को भी पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
पुलिस लाइन के मैदान में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक (नोडल अधिकारी) विनय कुमार यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी संतोष कुमार सिंह व मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। परेड के निरीक्षण के बाद प्रथम कमांडर क्षेत्राधिकारी खुर्जा सुरेश कुमार व द्वितीय कमांडर उपनिरीक्षक सारिक बेग और तृतीय कमांडर उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व मे मार्च पास्ट किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने निष्ठा व ईमानदारी एवं भारतीय संविधान व कानून का पालन करने व पालन कराने की भी शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले एवं सराहनीय कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह (पदक) व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीओ खुर्जा सुरेश कुमार को राष्ट्रपति पदक, सीओ डिबाई वंदना शर्मा को गोल्ड मेडल, प्रभारी निरीक्षक अहार राजेश कुमार यादव को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, मुख्य आरक्षी हरभजन सिंह को सिल्वर पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रभारी स्वाट सुधीर कुमार त्यागी, कांस्टेबल जितेंद्र त्यागी, कांस्टेबल आकाश नेहरा, वसीम, अभिषेक समेतपूरी स्वाट टीम को (प्रशस्ति-पत्र) से सम्मानित किया गया। एसएसपी के पीआरओ अजीत सिंह, अल्ताफ अंसारी प्रभारी निरीक्षक अरनिया, शौकेन्द्र सिंह, श्यौपाल सिंह, मुख्य आरक्षी अमित प्रकाश कोविड सेल, आरक्षी राहुल त्यागी थाना सिकन्द्राबाद, महिला आरक्षी प्रियंका शर्मा, वरिन्दा, आरक्षी अभिषेक कुमार को प्रशस्ति-पत्र सौंपे। इस अवसर पर एसपी सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी, एसपी देहात हरेन्द्र कुमार, एसपी क्राइम कमलेश बहादुर सहित सभी क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक लाइन/रेडियो व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन