फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   किसान आंदोलन के समर्थन में सपा-रालोद ने निकाली ट्रैक्टर रैली

किसान आंदोलन के समर्थन में सपा-रालोद ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/शिकारपुर/डिबाई/अनूपशहर। कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सपा और रालोद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान उनकी पुलिस प्रशासनिक अफसरों से भी तीखी नोंकझोंक हुई। हालांकि, बाद में माहौल शांत हो गया। इस दौरान किसान और पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लहराते व नारे लगाते नजर आए।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमजद अली गुड्डू के नेतृत्व में मंगलवार को ट्रैक्टर रैली नगर क्षेत्र में निकाली गई। यह रैली मामन रोड से प्रारंभ हुई और एनएच 91 से होते हुए गांव मामन पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान जिला महासचिव राहुल यादव, पूर्व मंत्री कुंवर अब्दुल रब, प्रदेश सचिव दिनेश गुर्जर, सुजात आलम, एडवोकेट देवेेंद्र पंडित आदि मौजूद रहे। रालोद ने जिलाध्यक्ष अरुण चौधरी के नेतृत्व में बीबीनगर के गांव सेहरा में ट्रैक्टर रैली का आयेाजन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक दिलनवाज खान, योगें्रद सिंह लोधी, संजय चौधरी, पुष्पेंद्र शर्मा, उपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, शिकारपुर में ब्लॉक प्रमुख कुसुम शर्मा के पति राकेश शर्मा के हलपुरा स्थित फार्म हाउस से सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली। हालांकि, रैली को रोकने के लिये सीओ गोपाल सिंह मय फोर्स के मौेके पर पहुंचे। अधिकारियों के अनुरोध पर रैली को मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर जाने से रोक दिया गया। रैली में राकेश शर्मा, आसमौहम्मद गाजी, अमर सिंह बघेल, सगीर खां, नीरज पंडित, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, शिकारपुर क्षेत्र में दूसरी रैली समाजवादी पार्टी ने गांव जलालपुर करीरा से शुरु की। जिसे रोकने के लिये भी प्रलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाईवे पर जाने से रोक दिया। रैली में पूर्व विधायक महेन्द्र बाल्मीकि, पूर्व प्रमुख पिन्टू चौधरी, बादल यादव, नरेश प्रधान, उदयवीर सिंह, बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे। शिकारपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव बांसौटी गांव से रैली निकाली जो परशुराम चौक पर पहुंच कर समाप्त हुई। डिबाई में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली का नेतृत्व कर रहे सपा नेता हरीश लोधी पार्टी के पदाधिकारियों व समर्थकों के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नजर आए। ट्रेक्टरों पर सवार लोगों के हाथ में तिरंगा व पार्टी झंडे लहरा रहे थे। अनाज मंडी पर अपनी मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम मोनिका सिंह को सौंपा। वहीं, अनूपशहर में सपा पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक होशियारसिंह, शेख रईस व अजीत, हिमाचल सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं की ट्रेक्टर रैली जहांगीराबाद दौराहे से अनूपशहर कस्बा स्थित बुलंदशहर बस स्टैंड पहुंची। जहां एसडीएम पदमसिंह व सीओ वंदना पुलिस फोर्स के साथ  मौजूद थे। सपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड से तहसील की ओर बढऩा शुरू किया। जिस पर प्रशासन ने उन्हें बढऩे से रोक दिया। जिसे लेकर सपा नेताओं व प्रशासन में नोकझोक हुई। बाद में रैली को बाईपास होते हुए अलीगढ़ बस स्टैंड पर ले जाकर समाप्त कर दिया गया। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देंवेंद्र सिंह लोधी लोधीश्वरम ने किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed