फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शराब कांड: उपचार के बाद घर पहुंचने पर बिगड़ी हालत, मौत

शराब कांड: उपचार के बाद घर पहुंचने पर बिगड़ी हालत, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। जीतगढ़ी में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर सात पहुंच गया है। उपचार के बाद घर पहुंचे एक और व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई। मौत की सूचना पर एसडीएम, सीओ पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने पीडि़त परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत आठ जनवरी को जहरीली शराब के सेवन से कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में सरजीत, कलुआ, सतीश, सुखपाल, पन्नालाल और भगवत की मौत हो गई थी। जबकि 19 लोगों की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें उपचार के लिए जनपद के अलावा, नोएडा, मेरठ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। जिनका उपचार चल रहा था। वहीं, कुछ लोग उपचार के बाद घर लौट आए थे। गांव जीतगढ़ी निवासी दीक्षित कुमार ने बताया कि उसके पिता प्रेम सिंह (59) की भी आठ जनवरी को जहरीली शराब पीने से हालत बिगड़ गई थी। उनका नोएडा स्थित कांशीराम अस्पातल में उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व ही उनके पिता को अस्पताल से छुट्टी मिली थी और वह घर आ गए थे। घर पर आने के बाद उनके शरीर पर सूजन आने लगी। जिसके बाद उन्होंने उन्हें जिला अस्पताल बुलंदशहर में दिखाया। अब उनका घर पर रहकर ही जिला अस्पताल से उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। पीडि़त ने बताया कि वह और उसके दोनों भाई मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैंं। सूचना पर एसडीएम रविशंकर सिंह, सीओ नम्रता श्रीवास्तव पुलिस, राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पेास्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
कोट - मृतक प्रेम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। - नम्रता श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed