{"_id":"6011a0548ebc3e56936e0303","slug":"ghaziabad1611767892","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर खत्म कराया मुकदमा और किया दुष्कर्म","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शादी का झांसा देकर खत्म कराया मुकदमा और किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर/डिबाई। डिबाई थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीडि़त किशोरी को शादी का झांसा देकर आरोपी युवक पक्ष ने मुकदमा समाप्त कराने के लिए कोर्ट में 164 के बयान बदलवा दिए। साथ ही उसके साथ अपने घर पर रख कर दुष्कर्म किया। बाद में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डिबाई थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि नगर के मोहल्ला महादेव निवासी पूरन सिंह, भरत सिंह, अवधेश अैर डोली ने उनकी 17 वर्षीय पुत्री का बीते दिनों अपहरण कर लिया था। जिसका मुकदमा पीड़ित ने डिबाई थाने में दर्ज करा दिया था। बाद में किशोरी की बरामदगी हुई और आरोपियों ने उसे व उसके परिजनों को शादी का झांसा दिया। साथ ही किशोरी को अपने साथ अपने घर ले गए। बाद में आरोपियों ने पीडि़ता के कोर्ट में 164 के बयान भी बदलवा दिए और मुकदमा खत्म कराने की कोशिश की। बयान होने के बाद आरोपियों ने उसका उत्पीडऩ करना शुरू कर दिया। बीते दिनों आरोपियों ने उसकी हत्या की कोशिश की। लेकिन, वह उनके चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि मामले में एसएसपी के आदेश पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन