फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
पहासू। थाना क्षेत्र के खुर्जा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बाघऊ निवासी गिरीश (35) पुत्र भूप सिंह पहासू में टेलर की दुकान करता है। मंगलवार को रोजमर्रा की तरह बाइक पर सवार होकर वह अपनी दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान गांव खुर्जा रोड स्थित गांव दीघी के निकट पीछे से आ रहे तेज सफ्तार ट्रक ने गिरीश को कुचल दिया। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर आरोपी चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस चालक के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed