फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने थाने से भगाया

दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने थाने से भगाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना पुलिस पर दुष्कर्म पीड़िता को फटकार कर थाने से भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उसने बताया कि गत 21 जनवरी की रात मोहल्ले का ही युवक उनके घर में घुस आया। उस समय उसका पति घर  पर नहीं था। गेट खुलते ही आरोपी ने पीड़िता की कनपटी पर तमंचा सटा कर गेट बंद कर लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। साथ ही शिकायत न करने के लिए भी चेताया। कुछ देर बाद पति लौटा तो पीडि़ता ने दुष्कर्म की बात उसे बताई। पति को लेकर वह दुष्कर्म की तहरीर लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने फटकार कर भगा दिया। एसएसपी ने जांच मामले में पीडि़ता को  कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, सीओ शिकारपुर ने बताया कि मामला संदिग्ध है, इसकी जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed