{"_id":"600f066b8ebc3ef9235ce02e","slug":"ghaziabad1611597419","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत उपनिरीक्षक और आरोपी की खंगाली जाएगी सीडीआर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मृत उपनिरीक्षक और आरोपी की खंगाली जाएगी सीडीआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। अनूपशहर थाना क्षेत्र में महिला उपनिरीक्षक की आत्महत्या के मामले में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। मामले में आरोपी बनाए गए पीटीसी मुरादाबाद के पीटीआई उमेश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस दोनों की सीडीआर निकाल कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत एक जनवरी को जनपद के एक थाने पर तैनात महिला उपनिरीक्षक ने अपने किराए के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। मामले में शनिवार देर रात थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें उसने मुरादाबाद पीटीसी में तैनात पीटीआई उमेश शर्मा पर बहन के साथ दुष्कर्म, अश£ील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी रामसेन सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं, अब आरोपी की तलाश में एक टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा। साथ ही मृतका और आरोपी की एक वर्ष कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जिससे स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन