फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महिला के उत्पीडऩ से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

महिला के उत्पीडऩ से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिव नगर निवासी एक युवक ने रविवार देर रात एक महिला की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उसका शव नलकूप पर फांसी के फं दे पर झूलता हुआ मिला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में महिला समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला सैनी नगर निवासी स्व. पूरन सिंह का पुत्र सुरेंद्र सैनी खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार देर रात उसका शव नलकूप के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर औरंगाबाद पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतार कर जांच पड़ताल की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप है कि मोहल्ला जंगली पीर निवासी एक महिला अपने रिश्तेदारों के साथ  मृतक के घर पर आई और धन वसूलने के लिए उल्टे सीधे आरोप लगाकर मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रही थी। महिला को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी महिला अपनी मांगो पर डटी रही। सामाजिक प्रतिष्ठा खोने के कारण मानसिक दबाब में आकर सुरेंद्र ने आत्महत्या की है। मृतक के भाई संजय सैनी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छाया, राजे, राजेंद्र, सुधा, रिछपाल, के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने आरोपी महिला छाया और राजे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
कोट मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ह। साथ ही आरोपी महिला छाया और राजे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - अरुणा राय इंस्पेक्टर औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed