{"_id":"600f05dd8ebc3e52e851636a","slug":"ghaziabad1611597277","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर रोकने पर पुलिस और किसानों के बीच हुई जमकर नोंकझोक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ट्रैक्टर रोकने पर पुलिस और किसानों के बीच हुई जमकर नोंकझोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर/पहासू/स्याना/औरंगाबाद। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रेक्टर रैली निकालने के लिए किसानों का राष्ट्रीय आह्वान है। जिसके तहत उसमें शामिल होने के लिए जनपद से भी किसान जा रहे हैं। जनपद में विभिन्न स्थानों पर दिल्ली कूच कर रहे किसानों की पुलिस प्रशासन से नोंकझोंक हुई। वहीं, भाकियू के एनसीआर महासचिव के कार्यालय को छावनी में भी तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन
पहासू क्षेत्र के कई गांवों के किसान सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। पंडरावल मार्ग पर गांव कुंवरपुर के निकट पहुंचने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को आगे बढऩे से रोक दिया। इससे किसान नाराज हो गए और उनकी पुलिस से काफी देर तक नोंकझोक चलती रही। इसके बाद किसान वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि कृषि कानून को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। किसान कृषि कानूनों की वापसी और किसान आयोग के गठन समेत अन्य मांगें कर रहे हैं। लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। किसानों के हंगामे को देखते हुए सीओ शिकारपुर गोपाल सिंह, एसओ मुकेश कुमार पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। सीओ ने किसानों को समझाते हुए किसी तरह उन्हें शांत किया। सीओ के समझाने के बाद किसानों ने उन्हें प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांगेश शर्मा, प्रमोद तेवतिया, कुंवरवीर, अशोक, दुष्यंत, हरपाल सिंह, रनवीर सिंह, राजू, नीरज, नरेश कुमार, देवेंद्र आदि रहे। वहीं, स्याना में भारतीय किसान यूनियन के चीफ सेक्रेटरी एनसीआर मांगेराम त्यागी के कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। सोमवार को किसान दिल्ली गाजीपुर ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में ही उन्हें पुलिस बल ने रोकने की कोशिश की। सूचना मिलने पर एसडीएम स्याना और थाना कोतवाली प्रभारी स्याना जेके सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। लेकिन, इसके बावजूद किसान बैरिकेड को तोड़ते हुए गढ़ और पिलखुआ होते हुए दिलली की ओर रवाना हुए। इस दौरान मांगेराम त्यागी, डेविड त्यागी, विपिन चौधरी, जितेंद्र ठाकुर, विजय पंडित, प्रशांत सिंह, चौधरी विक्रांत सिंह, मोनू यादव, राजा कुरैशी, दिलशाद, अनुराग, आदि मौजूद रहे। इसके अलावा औरंगाबाद में भारतीय किसान यूनियन के लखावटी ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी हरवीर सिंह और जिला युवा प्रवक्ता रवि सैनी की अगुवाई में पदाधिकारी सोमवार को ट्रैक्टर से गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे और वहां कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल हुए। इस मौके पर शिवकुमार शर्मा, प्रवेश चौधरी, सुशील चौधरी, मनोज चौधरी, जानी दादा, नेपाल सिंह, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन