फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सर्दी में लगातार बढ़ रही है बिजली की परेशानी

सर्दी में लगातार बढ़ रही है बिजली की परेशानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
सर्दी में लगातार बढ़ रही है बिजली की परेशानी
विज्ञापन
- पंचवटी में करीब साढ़े पांच घंटे बाधित रही आपूर्ति माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सर्दी बढ़ने के साथ ही बिजली की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। शहर के कई क्षेत्रों से लगातार उपभोक्ता आपूर्ति बाधित रहने की बात कर रहे हैं। रविवार रात करीब साढ़े तीन बजे से पंचवटी क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। सोमवार सुबह करीब नौ बजे जाकर आपूर्ति बहाल की गई। साढेÞ पांच घंटे आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
सुबह के वक्त बिजली न रहने से लोगों को अपने कार्य पर जाने में भी देरी हुई। इसके अलावा पानी के लिए भी घरों में लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। स्थानीय निवासी विजय कुमार ने बताया कि सुबह के करीब साढ़े तीन बजे बिजली गई। सुबह बच्चों की आॅनलाइन क्लास भी शुरू हो जाती है लेकिन बिजली न होने के चलते घरों में अंधेरा छाया रहा। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। पंचवटी निवासी नितेंद्र ने बताया कि सुबह के वक्त बिजली देर से आने से पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। इसके बाद आॅफिस जाने में देरी हुई। नंदग्राम, संजयनगर सेक्टर-23, विजयनगर से भी उपभोक्ताओं ने दिन में आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत की। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि पंचवटी में ट्रांसफार्मर में कुछ खराबी के चलते आपूर्ति बाधित रही थी, जिसकी सूचना मिलने पर सुबह जल्दी ट्रांसफार्मर को ठीक कराया गया। अधीक्षण अभियंता सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि मौसम के चलते कई जगह फॉल्ट के मामले सामने आ रहे हैं। सभी बिजलीघरों पर निर्देश दिए गए हैं कि विद्युत कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करें और कहीं शिकायत मिलने पर जल्द से जल्द इसका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed