{"_id":"600c6aeb8ebc3e32ea4efe61","slug":"ghaziabad1611426539","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की नकदी और समान लेकर फरार हुआ पॉल्ट्री फार्म का सुपरवाइजर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लाखों की नकदी और समान लेकर फरार हुआ पॉल्ट्री फार्म का सुपरवाइजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। कोतवाली देहात के गांव अच्छेजा घाट में पोल्ट्री फार्म का सुपरवाइजर लाखों की नगदी लेकर फरार हो गया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मेरठ के थाना देहली गेट निवासी बिलाल खान पुत्र जमीन अहमद ने बताया कि उनका खुर्जा देहात के गांव अच्छेजा घाट में पोल्ट्री फार्म है। उनके पोल्ट्री फार्म में इटावा के चलनिहा भरथना निवासी परविन्द्र पिछले दो वर्षों से देख रेख कर रहा था। वह सप्ताह में एक बार अपने पोल्ट्री फार्म पर आते थे। आरोप है कि 22 जनवरी को जब वह अपने पोल्ट्री फार्म पर पहुंचे तो परविन्द्र लगभग 10.32 लाख रुपये की नगदी व सामान लेकर फरार हो चुका था। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीडि़त ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पीडि़त ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। खुर्जा देहात कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन