फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सराफा की दुकान से चोरों ने 3.50 लाख का माल किया साफ

सराफा की दुकान से चोरों ने 3.50 लाख का माल किया साफ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
जहांगीरपुर। कस्बा स्थित मीणा मार्केट में ज्वेलरी की दुकान में कूमल लगाकर चोरों ने करीब 3.50 लाख रुपये का माल साफ कर दिया।  शनिवार को दुकान पर पहुंचने के बाद ज्वेलर्स को वारदात की जानकारी हुई। वारदात से मार्केट  के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। काफी संख्या में गुस्साए व्यापारी चौकी पहुंचे और कार्रवार्ई की मांग की। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला सुनारान निवासी संजय वर्मा पुत्र भोले की मीणा मार्केट में सराफ की दुकान है। शुक्रवार करीब आठ बजे वह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए। देर रात किसी समय चोरों ने उनकी दुकान पर धावा बोल दिया। शटर उखाड़कर चोर दुकान में घुस गए। चोरों ने चांदी की एक जोड़ी चप्पल, बर्तन, चांदी की माला, चांदी की चूड़ी, जंजीर, बै्रसलेट समेत करीब दो किलो चांदी तथा सोने की दो गले की चेन, तीन अगूंठी समेत करीब 3.50 लाख की ज्वेलरी चोरी कर ली।  शनिवार सुबह जब संजय वर्मा दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। उधर वारदात की जानकारी होने पर आसपड़ोस के दुकानदार भी पहुंच गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ रोष फैल गया। इसके बाद पीडि़त व्यापारी के साथ काफी संख्या में व्यापारी चौकी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं पीडि़त व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed