{"_id":"600c6acf8ebc3e31cc7d096b","slug":"ghaziabad1611426511","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड सेंटर से बीमार-तीमारदार को धक्का देकर निकाला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अल्ट्रासाउंड सेंटर से बीमार-तीमारदार को धक्का देकर निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। एक ओर सरकार स्वास्थ्य विभाग को जनता के बेहतर इलाज और सुविधाओं के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। वहीं, अस्पताल प्रशासन और अस्पताल के कर्मचारी अपनी मनमानी से बीमार और तीमारदारों पर रौब झाड़ते हैं। इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में साफ नजर आ रहा है। जिला अस्पताल में बीमार के तीमारदार के साथ जमकर लात-घूंसों और पिस्टल की बट से मारपीट की गई और बाद में उन्हें अस्पताल से खदेड़ दिया गया। पीडि़त पक्ष ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धर्म एंक्लेव निवासी केशव देश शर्मा पुत्र नवल किशोर शर्मा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह वह अपने गले का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल गए थे। जहां पर्चा बनने के बाद उन्हें जिला अस्पताल स्थित अल्ट्रासाउंट सेंटर भेज दिया गया था। जहां उनका नंबर आने के बावजूद उनका अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया। साथ ही उनके साथ अभद्रता कर कमरे से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद पीडि़त का पुत्र अंदर गया और चिकित्सक से कारण पूछने लगा। जिस पर वह उग्र हो गए और पिता-पुत्र को धक्के देकर बाहर निकाल दिया। जब पीडि़त का बड़ा पुत्र शुभम शर्मा वहां पहुंचा तो आरोपी चिकित्सक ने स्टाफ के अन्य लोगों को बुला लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। साथ ही एक आरोपी ने पिस्टल की बट से उस पर प्रहार कर घायल कर दिया। जिसमें उसे काफी चोटें आई हैं। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन