{"_id":"600c0a038ebc3e2c4d2e5322","slug":"ghaziabad1611401731","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग़ाज़ियाबाद के राजकुमार बंसल को मिलेगा लक्ष्मण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ग़ाज़ियाबाद के राजकुमार बंसल को मिलेगा लक्ष्मण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ़ोटो सहित
विज्ञापन
ग़ाज़ियाबाद के राजकुमार बंसल को मिलेगा लक्ष्मण पुरस्कार
- यूपी दिवस पर आज(रविवार को) लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गाजियाबाद। गाजियाबाद के मेघला भट्टी गांव के रहने वाले कुश्ती कोच राजकुमार बंसल को प्रदेशसरकार लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित करेगी। यूपी दिवस के मौके पर
लखनऊ में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें पुरस्कार देंगे।
वर्तमान में इंडियन रेलवे अकैडमी नई दिल्ली में बतौर मैनेजर के तौर पर कार्यरत राजकुमार बंसल ने कॉमनवेल्थ गेम, एशियाई व दक्षिण एशियाई खेलों में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर और सीनियर नेशनल में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इन उपलब्धियों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उन्हें इस वर्ष लक्ष्मण पुरस्कार के लिए चुना है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 82 किग्रा में रजत, एशियाई व दक्षिण एशियाई खेलों में 74 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा कई दूसरी प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने पदक जीते हैं।
उन्होंने बताया कि यह सम्मान उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे खेल को लेकर उनका उत्साह बढ़ा है। इसके बाद अब वह अपने गांव में स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ाव देने के लिए एकेडमी की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
- मेजर ध्यान चंद्र व यश भारती से भी हो चुके हैं पुरस्कृत
राजकुमार बंसल को उनके खेलों में योगदान के लिए भारत सरकार की ओर से मेजर ध्यान चंद्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं प्रदेश का मान बढ़ाने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से यश भारती से पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन