फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   36 घंटे बाद अस्थाई जेल से भागा आरोपी गिरफ्तार

36 घंटे बाद अस्थाई जेल से भागा आरोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव दरियापुर के निकट स्थित अस्थाई जेल से दो दिन पूर्व भागे बंदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृस्पतिवार देर रात जेल प्रशासन की एक टीम ने उसे उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया है। साथ ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही अस्थाई जेल की सुरक्षा को चाक चौबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है जिला कारागार में कोराना संक्रमण से बचाव के लिए हाईवे स्थित गांव दरियापुर के निकट सैमफोर्ड स्कूल में अस्थाई जेल बनाई गई थी। जिसमें न्यायिक हिरासत में आए आरोपियों को रखा जाता है, बाद में उन्हें जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया जाता है। उक्त अस्थाई जेल में गत छह जनवरी को थाना ककोड़ पुलिस द्वारा जाहिद निवासी सोमना रोड २० फुटा थाना पहासू को पशु चोरी और आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जहां नियमानुसार सुबह शाम को बंदियों की गिनती होती है। बुधवार शाम को जावेद अचानक गायब हो गया था। शाम को जब गिनती हुई तो उसके गायब होने की जानकारी हुई। जिसके बाद अस्थाई जेल परिसर में उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। टीम भेज कर उसके गांव में भी पता कराया गया, लेकिन जावेद घर भी नहीं पहुंचा। जेल से बंदी के फरार होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने जेल अधीक्षक ओपी कटियार की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, आरोपी को देर रात जेल प्रशासन की एक टीम ने उसकी ससुराली से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कोट आरोपी को गुलावठी स्थित उसकी ससुराल से दबोच लिया गया है। साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अस्थाई जेल की सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, इस बाबत अभी जांच की जा रही है। - ओपी कटियार, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed