{"_id":"600b19818ebc3e31f54c89a7","slug":"ghaziabad1611340161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या की कोशिश, दिया तीन तलाक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या की कोशिश, दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। दहेज की खातिर ससुराल में विवाहिता का गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की गई। पीडि़ता ने जेठ पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। देहात कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खैतलपुर भांसौली निवासी शमा पुत्री शमशाद ने तहरीर देकर बताया कि उसकी और उसकी बहन गुलशमा का निकाह गौतमबुद्धनगर के थाना रबूपुरा के गांव मेहंदीपुर के दो युवकों से हुआ था। उसका निकाह राजा पुत्र मुस्ताक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। आए दिन उनके साथ मारपीट की जाती थी। बीते दिनों ससुरालीजनों द्वारा उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। बाद में उसके पति द्वारा उसे तीन तलाक दे दिया गया। तब से पीडि़ता अपने मायके में ही रहने पर मजबूर है। कोतवाली देहात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर राजा, शबनम, राहुल, मुस्ताक और लीला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन