फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महिला अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

महिला अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में दो महिला अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। एक पीडि़ता अधिवक्ता का गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की गई। साथ ही उक्त पीडि़ता ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने और दूसरी पत्नी पर हमला करने का आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर के आवास-विकास कालोनी निवासी पीडि़त अधिवक्ता शशीबाला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी १२ फरवरी २००८ को कोतवाली देहात के गांव शेरपुर माजरा गांगरौल निवासी यशपाल पुत्र स्व. रामजीलाल के साथ हुई थी। उनका पति बीते दो साल से उनसे एवं उनकी पुत्री से अलग रह रहा है, जिसको लेकर न्यायालय में भी वाद विचाराधीन है। बीते दिनों उन्हें जानकारी मिली कि उनके पति यशपाल द्वारा बिना उनको तलाक दिए बबीता नाम की महिला से दूसरा विवाह कर लिया गया है। पीडि़ता के अनुसार १५ जनवरी की दोपहर अपनी साथी अधिवक्ता  भावना पंडित के साथ किसी काम से तहसील जा रही थी। रास्ते में यशपाल की दूसरी पत्नी बबीता एवं मकान मालकिन और उसकी पुत्री के साथ एक हॉस्पिटल पर खड़े थे। जब उनके द्वारा पति की दूसरी पत्नी से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उन लोगों द्वारा उन पर एवं साथी अधिवक्ता भावना पंडित पर हमला करते हुए बुरी तरह मारपीट की गई। पीडि़ता का दुपट्टे से गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया गया। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed