फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   टेलीफंकन को हराकर नोएडा वंडर्स फाइनल में

टेलीफंकन को हराकर नोएडा वंडर्स फाइनल में

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन
टेलीफंकन को हराकर नोएडा वंडर्स फाइनल में - वीवीआईपी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हरियाणा एकेडमी से होगा मुकाबला संवाद न्यूज़ एजेंसी गाजियाबाद। वीवीआइपी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टेलीफंकन क्रिकेट क्लब को 62 रन से हराकर नोएडा वंडर्स ने फाइनल में प्रवेश किया। नोएडा वंडर्स के तरुण बिष्ट को शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जवाहरलाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नोएडा वंडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तरुण बिष्ट की शतकीय पारी के दम पर 239 रन बनाए। तरुण ने 87 गेंदों में 100 रन बनाए। यूजेर मलिक ने 63 रन का योगदान दिया।टेलीफंकन के लिए तुषार व अभिषेक खंडेलवाल ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टेलीफंकन की टीम 177 रन पर ऑलआउट हो गई। यश डबास ने 46 और अभिषेक ने 37 रन का योगदान दिया। नोएडा वंडर्स के लिए सैम पांडेय ने चार विकेट झटके। फाइनल में नोएडा वंडर्स का मुकाबला हरियाणा क्रिकेट एकेडमी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed