{"_id":"60083c7e8ebc3e33ad7322d3","slug":"ghaziabad1611152510","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ सहित पांच बिजली कर्मियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एसडीओ सहित पांच बिजली कर्मियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीओ सहित पांच बिजली कर्मियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश
विज्ञापन
- मीटर खराब लगा अधिक बिल दिखा एक लाख रुपये मांगने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। उपभोक्ता के घर से बिजली का मीटर निकालकर खराब मीटर लगाकर एक लाख रुपये मांगने का आरोप में मुख्य न्यायकि मजिस्ट्रेट ने बिजली विभाग के एसडीओ सहित पांच के खिलाफ मुकदमा चलाने (परिवाद दर्ज करने) का आदेश दिया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता खालिद खान ने बताया कि डूंडाहेड़ा निवासी मानेश्वर शर्मा ने अपने घर में बिजली का कनेक्शन लिया है। उनका मीटर 2018 में खराब हो गया। इसकी शिकायत मानेश्वर शर्मा ने बिजली विभाग से की। बिजली विभाग ने बदल कर नया मीटर लगवा दिया जिसका सर्टीफिकेट भी मानेश्वर शर्मा को दिया था। मगर नया मीटर नो डिस्पले दिखा रहा था। बिजली विभाग के अवर अभियंता अनिल चौरसिया, बिजली कर्मी विवेक तोमर और निखिल त्यागी नो डिस्प्ले वाले मीटर को ले गए और दूसरा नया मीटर लगा दिया। मीटर लगाने के बदले में आठ हजार रुपये भी लिए थे। इसके बाद एसडीओ धर्मेंद्र कुमार, अभियंता अनिल चौरसिया, मीटर रीडर विवेक तोमर और निखिल ने जालसाजी करके बिजली मीटर लेने का मांग पत्र बनाया। आरोप है कि उस पर 2018 में बदले गए मीटर का गलत नंबर लिखा। आरोप है कि मानेश्वर शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर बनाए, जबकि एसडीओ ने अपने असली हस्ताक्षर दिखाकर खराब मीटर को ज्यादा स्टोरेज रीडिंग दिखाकर ढाई लाख रुपये मूल्य का बिल दिखा दिया। बिजली बिल को ठीक करने के लिए इन लोगों ने एक लाख रुपये की मांग की। मानेश्वर शर्मा ने मामले की शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों व पुलिस से की। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्याय पाने के लिए शर्मा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। साथ ही इन सभी बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई। सुनवाई के बाद अदालत ने पांचों के खिलाफ परिवाद दर्ज कर मुकदमा चलाए जाने का आदेश दिया है।
--------
आशुतोष यादव
विज्ञापन