{"_id":"600830108ebc3e324f3c15c4","slug":"ghaziabad1611149328","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबी यूथ क्रिकेट क्लब चार विकेट से विजयी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एसबी यूथ क्रिकेट क्लब चार विकेट से विजयी
विज्ञापन
संजीव शर्मा मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए मुकाबले में चार विकेट लेने वाले कुणाल नागर मैन ऑफ द मैच बने।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। गिरिराज क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पहले संजीव शर्मा मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए लीग मुकाबले में एसबी यूथ क्रिकेट क्लब ने टवेंटीटू यार्ड्स एकेडमी को चार विकेट से हरा दिया। चार विकेट लेने वाले कुणाल नागर मैन ऑफ द मैच बने।
टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने पर टवेंटीटू यार्डस क्रिकेट एकेडमी की टीम 26.4 ओवर में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज असरम ने नाबाद 23 रन और असीम ने नाबाद 22 रन बनाए। टीम को 27 रन अतिरिक्त रन के रूप में मिले। सौरभ राजपूत व पंकज ने 13-13 रन का योगदान दिया। गेंदबाज कुणाल नागर ने चार व लक्ष्य गर्ग ने तीन विकेट लिए। बाद में खेलने उतरी एसबी यूथ क्रिकेट क्लब की शुरूआत भी खराब रही। मगर टीम के कप्तान व ओपनर विष्णु ने एक मोर्चा संभाल लिया व नाबाद 66 रन की पारी खेली। उनकी पारी की मदद से टीम को 23.5 ओवर में छह विकेट पर 116 रन बनाकर मैच जीत लिया। गेंदबाज अंकित ने चार विकेट लिए।
------- --
विज्ञापन