{"_id":"6008127d8ebc3e2c4a28b673","slug":"ghaziabad1611141757","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार सामान नहीं देने पर दुकानदार से की मारपीट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
उधार सामान नहीं देने पर दुकानदार से की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार सामान नहीं देने पर दुकानदार से की मारपीट
विज्ञापन
- खोड़ा की वंदना एंक्लेव इलाके में उधार सामान नहीं देने पर कुछ युवकों ने दुकान में की तोड़फोड़
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। खोड़ा की वंदना एंक्लेव इलाके में उधार सामान नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने दो नामजद समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
खोड़ा के वंदना एंक्लव में रिंकू सिंह लक्ष्मी डेयरी नाम से दुकान चलाते है। सोमवार रात को करीब सवा नौ बजे कुछ लड़के दुकान पर आए। उन्होंने रिंकू से उधार सामान मांगा लेकिन उन्होंने मना कर दिया तो उन लड़कों ने दुकान में तोड़ फोड़ कर दी। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट करने लगे। आसपास के लोग इकठ्ठा हुए तो सभी लड़के वहां से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज की जांच की तो दो लड़कों की पहचान मदन नागर, अर्जुन नागर के रूप में हुई। जबकि अन्य युवकों की पहचान नहीं हो सकी। रिंकू ने थाना खोड़ा में दो नामजद समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
अंकुश बिश्नोई
विज्ञापन