{"_id":"600812608ebc3e34062444cd","slug":"ghaziabad1611141728","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के महापौर ने किया दुधेश्वर नाथ का पूजन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अयोध्या के महापौर ने किया दुधेश्वर नाथ का पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
ग़ाज़ियाबाद। श्री दूधेश्वर नाथ मन्दिर में बुधवार को भगवान अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और राम बल्लभ कुन्ज के महंत राजकुमार दास महाराज ने भगवान दुधेश्वर के दर्शन किये। दोनों ने भगवान दूधेश्वर का अभिषेक पूजन किया, समाधी वाले सिद्ध गुरु मूर्तियों को मत्था टेका ,मंदिर में स्थापित देव प्रतिमाओं के दर्शन किए। इसके अलावा श्री दूधेश्वर प्राचीन गौशाला में गायों की पूजा की सभी देवताओं के दर्शन किये। इसके बाद श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर महन्त नारायण गिरि से मुलाकात की। महंत नारायण गिरी ने महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और महंत राजकुमार दास , महंत सीताराम दास का तिलक लगाकर, शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा , अल्पसंख्यक मोर्चे के एस पी सिंह ,जयकमल अग्रवाल ,राम किशोर सहित अन्य उपस्थित रहे।