फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सी प्लान ऐप पंचायत चुनाव में अफवाहों पर लगाएगा विराम

सी प्लान ऐप पंचायत चुनाव में अफवाहों पर लगाएगा विराम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर।  पुलिस प्रशासन का 'सी प्लान ऐप एक बार फिर चुनावी दौर में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी साबित होगा। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान इसके बेहतर प्रदर्शन के बाद अब एक बार फिर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पुलिस प्रशासन ने इसकी मदद से अफवाहों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों से जुड़ी हर हरकत की सी प्लान एप से निगरानी करेगा। यह एप मुख्य रूप से अफवाहें फैलने से रोकेगा। इस इस्तेमाल करने की व्यवस्था इस तरह से बनाई जा रही है कि अफवाह फैलने के कुछ मिनट में ही उसे निष्प्रभावी कर दिया जाएगा। जनपदभर में 951 ग्राम पंचायत हैं। जबकि, वार्डों के लिहाज से देखें तो इसमें कुल 12219 वार्ड, 1336 क्षेत्र पंचायत वार्ड और 53 जिला पंचायत वार्ड शामिल हैं। पुलिस प्रशासन हर समस्या से निपटने के लिए मजबूत योजना बनाने में जुटा है। आमतौर पर चुनाव के दौरान अफवाहों से माहौल बिगड़ता है। इसके लिए पूर्व में लोकसभा चुनाव से पूर्व सी-प्लान एप तैयार किया गया था। लोकसभा चुनाव में इसका सफल प्रयोग भी हो चुका है। अब एक बार फिर पुलिस प्रशासन ने इस एप को सक्रिय करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
फीडबैक के साथ ही होता है रिस्पांस सी-प्लान एप को कम्युनिटी पुलिसिंग, आमजन से सीधे बात, कानून-व्यवस्था बनाने और पुलिस के कार्यों में जनता की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया। इसके जरिए पुलिस कहीं पर भी घटित घटना की वास्तविकता का पता करती है। फिर उसके मुताबिक रिस्पांस देती है। इस एप के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों के संभ्रांत लोगों से सीधा संपर्क काफी आसान हो जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक गांव के 10-10 संभ्रांत लोग जुड़ेंगे बताया गया कि इस एप का संचालन सीधे लखनऊ से होता है। ऐप को डीजीपी के कंट्रोल रूम और यूपी 112 के कंट्रोल रूम से से जोड़ा गया है। दोनों कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेंगे। पुलिस प्रशासन ने हर गांव से 10-10 संभ्रांत लोगों को इससे जोडऩे की कवायद शुरू की है । इन लोगों के नंबर ऐप से लिंक किए जाएंगे और वे गांव में पुलिस की आंख और कान बनकर काम करेंगे ।
कोट त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक बार फिर सी प्लान ऐप का प्रयोग किया जाएगा। प्रत्येक गांव के दस-दस लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। जो कि पुलिस को गांव की स्थिति के बारे में लगातार अपडेट करेंगे। साथ ही अफवाहों पर भी लगाम लगाई जा सकेगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed