फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कार से उतारकर ससुरालीजनों ने विवाहिता पर किया जानलेवा हमला

कार से उतारकर ससुरालीजनों ने विवाहिता पर किया जानलेवा हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को उसके ससुरालीजन कार से लेकर बुलंदशहर पहुंचे और सड़क पर उतारकर लात-घूंसों से पिटाई की। शोर मचाने पर आरोपी ससुरालीजन फरार हो गए। पीड़िता ने देवर पर छेड़छाड़ करने और पति पर पहली शादी को छिपाकर उससे शादी करने का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 21 जुलाई 2018 को उसकी शादी गौतमबुद्धनगर के दनकौर क्षेत्र के युवक से हुई थी। ससुरालीजनों द्वारा शादी के बाद दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उसे प्रताडि़त किया जाने लगा। शादी के बाद ही उसे जानकारी मिली कि पति की पहले भी एक बार शादी हो चुकी है, जिसे दहेज के लिए छोड़ दिया गया। करीब एक माह पहले देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। ससुरालीजनों को बताने पर उस पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट की गई। आरोप है कि गत तीन जनवरी को आरोपी ससुरालीजन उसे कार से बुलंदशहर लेकर पहुंचे और नुमाईश फाटक के पास उतारकर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। शोर मचाने पर लोगों के मौके पर पहुंचने पर उसकी जान बच सकी। पीडि़ता ने एसएसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed