फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पुत्र की नौकरी का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी

पुत्र की नौकरी का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक दंपति से उनके बेरोजगार पुत्र की नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए गए। अब रुपये वापस मांगने पर उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीडि़त दंपति ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के मोहल्ला भूड क्षेत्र निवासी कैलाश ने अपनी पत्नी अनीता के साथ एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके घर पर गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के दो लोगों का आना-जाना रहता था। इन लोगों ने उन्हें झांसा दिया कि उनके बेरोजगार पुत्र की किसी सरकारी विभाग में संविदा पर नौकरी लगवा देंगे। संविदा पर नौकरी लगने के बाद जल्द ही वह स्थायी भी हो जाएगा। आरोपियों ने इसकी एवज में तीन लाख रुपये मांगे। उनके द्वारा २८ नवंबर २०२० को अपने घर पर ही दोनों आरोपियों को बुलाकर दो लाख रुपये दे दिए गए। कई माह बाद भी उनके पुत्र की नौकरी नहीं लग सकी। इस पर उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो अब उनके द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीडि़त दंपति ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed