{"_id":"6005704f8ebc3e30b80b34af","slug":"ghaziabad1610969167","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी मेघानंद का धनगर समाज ने किया सम्मान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
स्वामी मेघानंद का धनगर समाज ने किया सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्वामी मेघानंद के ग़ज़ियाबाद आगमन पर धनगर समाज ने उनका स्वागत सम्मान किया। धनगर समाज के जिलाध्यक्ष गंगा विष्णु चंदेल ने इस मौके पर कहा कि स्वामी मेधानन्द सरस्वती समाज के गौरव हैं। ये पतंजल योगधाम के अध्यक्ष हैं। स्वामी मेघानंद गुरूकुल कांगडी से विद्यालंकार की उपाधि से विभूषित हैं। कार्यक्रम में अपने सम्मान समारोह में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए स्वामी मेघानंद ने धन्यवाद दिया और धनगर समाज के लोगों को हरिद्वार में कुभ के अवसर पर आने का निमंत्रण दिया। धनगर समाज के गंगा विष्णु चंदेल ने स्वामी के स्वागत के दौरान कहा कि धनगर समाज को स्वामी मेघानंद पर गर्व हैं। धनगर समाज स्वामी मेघानंद के बताए रास्ते पर चल रहा है। इस मौके पर समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।