{"_id":"6005703a8ebc3e33865e3624","slug":"ghaziabad1610969146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दल यूनाइटेड ने महानगर कार्यकारिणी घोषित की","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जनता दल यूनाइटेड ने महानगर कार्यकारिणी घोषित की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
विज्ञापन
जनता दल यूनाइटेड ने महानगर कार्यकारिणी घोषित की
गाजियाबाद। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार को महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की। विजयनगर स्थित एक स्कूल में बैठक के दौरान महानगर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल ने पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी की। उन्होंने बताया कि कपिल त्यागी को अध्यक्ष लाइनपार क्षेत्र, अरूण शर्मा को महानगर प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सहगल, उपाध्यक्ष नवनीत गुप्ता व योगेश कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, प्रचार मंत्री विनोद पंजाबी, महामंत्री आलोक पाल, अनिल गुप्ता विकास कुमार, मीडिया प्रभारी के पद पर अमित शर्मा, संगठन मंत्री ठाकुर नरेश कुमार, कैंप कार्यालय प्रभारी रंजीत कुमार, सचिव शुभम मित्तल, रिंकू प्रजापति, नरेश शर्मा, सहसचिव पंकज कुमार, विवेक कुमार, आकाश धीमान को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर राजेंद्र पाल, ऋषि पोरवाल, सौरभ कुमार, बबलू कुमार, जगदीश पाल, नीरज कुमार, राजेंद्र कुमार, रोहित प्रजापति, अवधेश कुमार, लखीराम प्रजापति, अरुण गुप्ता आदि को महानगर कमेटी में जगह दी गई है।
---