फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मोहित नागर का नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

मोहित नागर का नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
मोहित नागर का नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज
मोहित नागर - फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित
विज्ञापन
मोहित नागर का नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज - बिना एनजीओ के स्वतंत्र रूप से कई वर्षों से जरूरतमंद बच्चों को कर रहे शिक्षित संवाद न्यूज एजेंसी गाजियाबाद। जनपद के युवा मोहित नागर का बिना एनजीओ के निशुल्क जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए चयन हुआ है। मोहित पिछले सात वर्षों से लगातार गरीब व शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने उनके कार्यों की पड़ताल के बाद उनका चयन किया। शनिवार को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड की टीम ने उनको रिकॉर्ड के बारे में जानकारी दी। यह उनके लिए बेहद खुशी के पल है। इससे उन्हें गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य करने की और ज्यादा प्ररेणा मिलेगी। वह बिना किसी सरकारी मदद व किसी एनजीओ के गाजियाबाद में जरुरतमंद लोगों के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य पर काम कर रहे हैं। वह निशुल्क कोंचिग देने के साथ शिक्षण सामग्री भी खुद मुहैया कराते हैं। उन्होंने इस उपलब्धि पर अपने परिजनों व गांव के लोगों का आभार व्यक्त किया है। जहां से उन्हें यह सब करने की प्ररेणा मिली ।
- आज ऑनलाइन युवा जागरूकता शिविर मोहित नागर 18 जनवरी को शिक्षा के विषय पर एक युवा जागरूकता वेबिनार का आयोजन करा रहे है। वेबिनार में मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर गौरव भाटिया रहेंगे। उन्होंने बताया कि वेबिनार का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और भविष्य के बारें में सही दिशानिर्देश करना है। वेबिनार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed