फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सैनिक जनकल्याण समिति की बैठक में योजनाओं की दी जानकारी

सैनिक जनकल्याण समिति की बैठक में योजनाओं की दी जानकारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
सैनिक जनकल्याण समिति की बैठक में योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
गाजियाबाद। कलक्ट्रेट स्थित सैनिक सभागार में शनिवार को पूर्व सैनिक जनकल्याण समिति, जिला सैनिक बंधु समिति के संयुक्त तत्वधान में बैठक आयोजित की गई। जिला सैनिक अधिकारी कमांडर एके शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सैनिक परिवारों की समस्याओं को सुना गया और योजनाओं पर अधिकारियों ने जानकारी दी। बैठक का संचालन एडवोकेट बीसी बंसल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में कैप्टन विकास गुप्ता ने सैनिक परिवार की समस्याओं को सुना। इस मौके पर कार्डियोलोजिस्ट डा. सुधांशु ने हेल्थ टिप्स दिए और स्वास्थ्य जांच भी की। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बागवानी की जानकारी सैनिक परिवारों को दी गई। इस अवसर पर चौधरी महिपाल सिंह, बीएम वर्मा, आरएन सिंह, किरण सिंह चौहान, डीएस सिरोही, परवेश कुमार, एडवोकेट सेवा राम शर्मा, एसबी सिंह, आरपी सिंह, लक्ष्मण सिंह राठी, सुखबीर यादव, जयपाल सिंह आडवानी, अजीत सिंह, अमर सिंह, एमपी सिंह, डीपी तिवारी आदि आदि उपस्थित रहे। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed