{"_id":"6002cd518ebc3e2f76722ea6","slug":"ghaziabad1610796369","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत विकास परिषद की संवाद शाखा ने बेटियों को आगे बढ़ाने की ली जिम्मेदारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
भारत विकास परिषद की संवाद शाखा ने बेटियों को आगे बढ़ाने की ली जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत विकास परिषद की संवाद शाखा ने बेटियों को आगे बढ़ाने की ली जिम्मेदारी
विज्ञापन
गाजियाबाद। भारत विकास परिषद संवाद शाखा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर महिला एवं बाल विकास अभियान के तहत आयोजित बालिकाओं के सम्मान में बेटी है तो सृष्टि है, कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान संवाद शाखा ने हर क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ली है। प्रांत की हर शाखा द्वारा कमजोर वर्ग की कन्याओं को आर्थिक मदद व उनके उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा।
शाखा के वरिष्ठ सदस्य व प्रांतीय संरक्षक वरदान अग्रवाल ने बताया कि शाखा सदस्य द्वारा पांच बालिकाओं को गोद लेकर उनकी पढ़ाई व अन्य जरूरत की पूर्ति के साथ-साथ उनके विवाह तक की जिम्मेदारी उठाने का बीड़ा उठाया जाएगा। साथ ही इन दिनों में सभी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाया जाएगा। कमी आने पर दवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बालिकाओं को लोहे की कढ़ाई, गुड़ चना, स्वेटर और स्टेशनरी के सामान का भी वितरण किया जाएगा। बालिकाओं को हर क्षेत्र में अग्रसित करने के लिए आत्मनिर्भर बालिका के ऊपर निबंध व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष इंदु वार्ष्णेय, शाखा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अधीर गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, महिला संयोजिका रचना गुप्ता, अनु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
---
विज्ञापन