फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा कर 65 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा कर 65 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा कर 65 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार रविंद्र - फोटो : Amar Ujala
नोट : मेरठ के ध्यानार्थ
विज्ञापन
फोटो सहित........ - पीड़ित की तहरीर पर सिहानी गेट पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मकान मालिक की जगह महिला की फर्जी आईडी लगाकर रजिस्ट्री कर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सिहानी गेट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रविन्द्र थाना परीक्षितगढ़, मेरठ के गांव खजूरी का रहने वाला है। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर महिला सुधा त्यागी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।..........
एसएचओ ने बताया कि आरोपी को ऑपरेशन 420 के तहत गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2018 में सेक्टर-16 फरीदाबाद निवासी नितिन गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिनमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मकान मालिक की जगह किसी महिला की फर्जी आईडी लगाकर मकान की रजिस्ट्री कर दी गई। इस फर्जीवाड़े में उन्हें 65 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाया गया। तहरीर के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी रविन्द्र ने इस फर्जीवाड़े में अहम रोल निभाया था। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed