{"_id":"5ffeeeec8ebc3e31e1758f70","slug":"ghaziabad1610542828","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएफ में 169 टीबी के मरीज मिले","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एसीएफ में 169 टीबी के मरीज मिले
विज्ञापन
जिला क्षय रोग विभाग में बैठक के दौरान मौजूद कर्मी
- फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित
विज्ञापन
---
एसीएफ में 169 टीबी के मरीज मिले
गाजियाबाद। टीबी हारेगा, देश जितेगा अभियान के तहत दो जनवरी से शुरू हुए सक्रिय टीबी खोज अभियान (एसीएफ) में 169 टीबी के मरीज मिले हैं। अभियान के अंतिम दिन जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेपी श्रीवास्तव ने सभी सुपरवाइजरों, कोआर्डिनेटर्स के साथ बैठक की और अभिया के दस दिन के दौरान खोजे गए टीबी मरीजों के बारे समीक्षा बैठक की।
डॉ. जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार के एसीएफ में 198 टीमों द्वारा कुल 626706 लोगों की स्कीनिंग की गई। जिसमें से 2737 लोगों की बलगम जांच की गई। जांच रिपोर्ट के बाद 169 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सभी चिन्हित मरीजों का उपचार शुरू किया गया है।
विज्ञापन