फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संपत्तियों की बिक्री के साथ कोरोना काल में बंपर नक्शे हुए पास

संपत्तियों की बिक्री के साथ कोरोना काल में बंपर नक्शे हुए पास

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
संपत्तियों की बिक्री के साथ कोरोना काल में बंपर नक्शे हुए पास
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः ऑनलाइन नक्शा आवेदन की नई प्रक्रिया में आए 872 आवेदन, जीडीए ने विभिन्न श्रेणी के 645 नक्शों को किया पास
विज्ञापन
- आवासीय व व्यावसायिक निर्माण से जुड़े कम जोखिम के अधिक नक्शे हुए पास, ऑनलाइन नक्शा पास करने में जीडीए सूबे में चौथे स्थान पर माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना काल में बंपर संपत्तियां बेचने के साथ ही जीडीए ने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन नक्शे पास किए हैं। नक्शा पास कराने के लिए बीते साल ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) लागू होने के बाद आवासीय के साथ व्यावसायिक निर्माण से जुड़े कम जोखिम के बड़ी संख्या में नक्शे पास हुए हैं। प्राधिकरण में विभिन्न कैटेगरी में ऑनलाइन नक्शों से जुड़े 872 आवेदन आए थे। इनमें से सभी मानकों को पूरा करने वाले 645 नसों को पास किया गया। ऑनलाइन नक्शा आवेदन प्रक्रिया में निश्चित समयसीमा के अंदर नक्शा पास करने की व्यवस्था से शहरवासियों को बड़ी सहूलियत मिल रही है। घर से जुड़े आवासीय नक्शों को पास करने में केवल तीन दिन का समय लग रहा है। इसके अलावा दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़े कम जोखिम के नक्शों को भी निश्चित समयसीमा के अंदर पास किया जा रहा है। इसके अलावा अति जोखिम वाले नक्शों को पास करने में प्राधिकरण की ओर से विशेष सावधानी बरती जा रही है। कोरोना काल में तमाम दिक्कतों के बीच बड़ी संख्या में ऑनलाइन नक्शों के पास होने से रियल एस्टेट सेक्टर के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं। नक्शा पास करने में भी जीडीए सूबे के अन्य प्राधिकरण से आगे है। नक्शा पास करने में प्रदेश में चौथे स्थान पर काबिज जीडीए से आगे केवल झांसी, उन्नाव और मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण हैं।
विज्ञापन
इससे पहले कोरोना काल में जीडीए की ओर से 450 से अधिक आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियां बेची गई। जिससे प्राधिकरण को 300 करोड़ से अधिक की आय होने की संभावना जताई जा रही है। संपत्तियों की बिक्री के साथ बड़े पैमाने पर नक्शों के पास होने जीडीए को राहत मिली है। कम जोखिम वाले छोटे नक्शों की ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया में पहले जहां नक्शे के पास होने में दो से तीन माह का वक्त लगता था। वहीं लोगों को आवेदन संबंधी त्रुटियों के समाधान के लिए प्राधिकरण के कई चक्कर काटने पड़ते थे। बड़े के साथ छोटे नक्शों के आवेदन के लिए ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम आने के बाद लोगों को बड़ी सहूलियत मिली है। इसी का परिणाम है कि कोरोना के दौर में भी बड़ी संख्या में ऑनलाइन नक्शे पास हुए हैं। जीडीए सीएटीपी आशीष शिवपुरी ने बताया कि ऑनलाइन नक्शा पास करने की व्यवस्था में आवासीय नक्शों को जांच पड़ताल के बाद तीन दिनों के अंदर पास किया जा रहा है। नक्शों से संबंधित आपत्तियों को भी निश्चित समयसीमा में निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed