फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डीएस एकेडमी को छह विकेट से दी शिकस्त, नोएडा वंडर्स सेमीफाइनल में

डीएस एकेडमी को छह विकेट से दी शिकस्त, नोएडा वंडर्स सेमीफाइनल में

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
डीएस एकेडमी को छह विकेट से दी शिकस्त, नोएडा वंडर्स सेमीफाइनल में
वीवीआइपी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पांच विकेट लेने वाले प्रदीप यादव बने मैन ऑफ द मैच - फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित...
विज्ञापन
सबहेडः वीवीआइपी अंडर-19 टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल का हुआ मुकाबला - नोएडा वंडर्स से पांच विकेट लेने वाले प्रदीप यादव बने मैन ऑफ द मैच माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे वीवीआइपी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। नोएडा वंडर्स एकेडमी की टीम ने डी एस क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। नोएडा वंडर्स की ओर से पांच विकेट लेने वाले प्रदीप यादव मैन ऑफ द मैच बने।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नोएडा वंडर्स ने टाॅस जीतकर डीएस क्रिकेट एकेडमी को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। डीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 40 ओवर में 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज देवांश चौहान ने 34 रन, कप्तान सिद्धार्थ यादव ने 26 रन और पुरू शर्मा ने 18 रन की पारी खेली। नोएडा वंडर्स के गेंदबाज प्रदीप यादव ने 26 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि संकल्प सिंघल ने दो विकेट चटकाए। बाद में खेलने उतरी नोएडा वंडर्स की टीम ने 29 ओवर में चार विकेट गंवाकर मैच छह विकेट से जीत लिया। नोएडा वंडर्स की ओर से बल्लेबाज उजेर मलिक ने 58 रन और ऋत्विक मलिक ने 54 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed