फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रिश्ते का जीजा बना रहा मानव तस्करी करने का दबाव

रिश्ते का जीजा बना रहा मानव तस्करी करने का दबाव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
- विरोध पर युवती को दी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
विज्ञापन
- लड़कियों को इकट्ठा कर दुबई भेजने को कहता था जीजा, 4 पर केस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नोएडा में परिवार के साथ किराए पर रहने वाली युवती ने अपने रिश्ते के जीजा पर मानव तस्करी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जीजा ने उसे राजनगर एक्सटेंशन स्थित सोसायटी के फ्लैट में बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जीजा की बात न मानने पर वह उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपी जीजा समेत चार लोगों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।............ पीड़िता का कहना है कि करीब दो साल पहले उसकी बुआ का दामाद (जीजा) महबूब उर्फ फरजीद उर्फ सोनू निवासी मुरादनगर उनके घर आया। उसने उसे ब्यूटीशियन का कोर्स सिखाने और फिर उसकी जॉब लगवाने की बात परिजनों से की। हालांकि उसके परिजन जीजा की बात पर राजी नहीं हुए, लेकिन उसने पीड़िता का भविष्य बनाने का भरोसा देकर उन्हें राजी कर लिया। जीजा ने बताया कि उसकी फराह नाम की एक दोस्त ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग देती है। वह उसी से पीड़िता को न सिर्फ ट्रेनिंग दिलवाएगा बल्कि दुल्हन के मेकअप के लिए जाने पर उसे कुछ पैसे भी दिलवाता रहेगा। पीड़िता का कहना है कि साल भर तक वह फराह के साथ काम करती रही। इस दौरान फरार उसे और अन्य लड़कियों को अपने साथ आगरा और जयुपर समेत अनेक शहरों में गई।
विज्ञापन
फ्लैट पर बुलाकर उर्दू में लिखे पन्ने करा लिए साइन............. पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व महबूब ने उसे राजनगर एक्सटेंशन स्थित सोसाइटी के फ्लैट में बुलाया। वहां महबूब और फराह ने उसे उर्दू या अरबी में लिखे तीन पन्ने साइन करने को दिए। कहा गया कि यह जॉब लगवाने का फार्म है। इसे आज ही जमा करना होगा। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने दबाव बनाकर उससे तीनों पन्नों पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में आरोपियों ने उसे बताया कि उसका निकाह महबूब के साथ हो गया है। आरोपी बात न मानने पर उसे ब्लैकमेल करने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- दुबई चलना है, 5 लाख देंगे............ पीड़िता का कहना है आरोपियों ने उसे दोबारा फ्लैट पर बुलाकर दुबई चलने को कहा। महबूब ने कहा कि वह और फराह भी उसके साथ चलेंगे। दुबई चलने की एवज में उसे पांच लाख देने की बात कही गई। साथ ही उसकी अन्य बहनों की शादी कराने का भी लालच दिया। महबूब ने उससे कहा कि वह और फराह दुबई में रहेंगे और उसे कुछ माह बाद वापस भारत भेज दिया जाएगा। यहां आकर उसे दुबई भेजने के नाम पर लड़कियों की तस्करी करने को कहा गया। साथ ही मानव तस्करी से मोटा पैसा कमाने का लालच दिया गया। पीड़िता ने बताया कि जब वह विरोध कर फ्लैट से चलने लगी तो आरोपियों ने उसके व्हाट्सएप पर उसकी अश्लील वीडियो भेज दी। उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो वह उसकी तमाम अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे और उसके रिश्तेदारों को भेजकर उसे बदनाम कर देंगे। आरोप है कि फराह, मंसूर आलम और जैनब निशा ने उसके पिता के साथ भी बदसलूकी की और पांच लाख रुपए की डिमांड की।
वर्जन............ पीड़िता की तहरीर पर महबूब उर्फ फरजीद उर्फ सोनू, फराह, जैनब निशा और मंसूर आलम उर्फ बंटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - कृष्ण गोपाल शर्मा, एसएचओ सिहानी गेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed